महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपडा में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपडा में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपडा में एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम को चोपड़ा-यावल सड़क पर हुई। मृतकों की पहचान टेमऱ्या उर्फ रगन जगन बारेला (18) और मगन जगन बारेला (30), दोनों निवासी वर्डी, के रूप में हुई है।
क्या है घटना?
मृतक दोनों भाई एक नया मोबाइल लेकर अपनी मोटरसाइकिल (MH 19 AV 8582) से घर जा रहे थे। इसी दौरान, माचला फाटे के आगे अडावद से चोपड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ़्तार क्रेटा कार (MH 04 HF 8296) ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सड़क से उछलकर खेत में जा गिरी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक टेमऱ्या बारेला की एक महीने पहले ही सगाई हुई थी और आने वाली दिवाली पर उसकी शादी होने वाली थी। वहीं, बड़ा भाई मगन बारेला शादीशुदा था और उसके परिवार में उसकी पत्नी, चार बेटियां, एक बेटा और माता-पिता थे। दोनों कमाऊ बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।




