महाराष्ट्र

जलगाँव में BJP 🪷-🔱 शिंदे गुट में टकराव तेज… महायुती आगे टिकेगी या टूटेगी?

👊  जलगाँव जिले की नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में BJP और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) आमने-सामने उतरने से महायुती में बड़ा दरार जैसा माहौल बना। लोकसभा–विधानसभा में साथ लड़ने वाले दोनों दलों ने इस बार एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी
👍 BJP ने स्वबल पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, जबकि मंत्री गुलाबराव पाटिल ने युती कायम रखने की कोशिश की, पर BJP तैयार नहीं हुई। प्रचार के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप किए।
👉👈। मुक्ताईनगर और पाचोरा में मुकाबला बेहद गर्म रहा। मुक्ताईनगर में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे और विधायक चंद्रकांत पाटिल के बीच वोटिंग के दिन तक संघर्ष चलता रहा। पाचोरा में भी विधायक किशोर पाटिल ने BJP को कड़ी चुनौती दी।इन घटनाओं के बाद BJP और शिंदे गुट के संबंध काफी तनावपूर्ण दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या महायुती आगे भी साथ रहेगी या अब टूटने की कगार पर पहुँच गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!