ब्रेकिंग न्यूज़! MCA चुनाव पर मुंबई हाईकोर्ट की आपात रोक – रोहित पवार की वाइफ और सुप्रिया सुळे की बेटी के नाम पर बवाल, क्या सियासत का खेल?
वीडियो अपडेट्स के लिए चैनल सब्सक्राइब करें, लाइक-शेयर जरूर करें!

मुंबई: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के धमाकेदार चुनाव पर मुंबई हाईकोर्ट ने ब्रेक लगा दिया! कोर्ट ने चुनाव अधिकारियों को सख्त आदेश जारी कर पूरे प्रोसेस पर रोक लगा दी। आज (मंगलवार) कोर्ट डिटेल्ड ऑर्डर सुना सकता है। NCP (शरद पवार गुट) के स्टार विधायक रोहित पवार और सुप्रिया सुळे की बेटी रेवती सुळे को यह करारा झटका लगा है। राजनीति का क्रिकेट में दखल? अब सवाल वही – क्या होगा अगला?राजनीतिक दांवपेच उजागर! सुप्रिया की बेटी-रोहित की पत्नी पर बड़ा आरोपक्रिकेटर केदार जाधव ने हाईकोर्ट में चुनाव के खिलाफ याचिका दाखिल की। पुणे के सर परशुरामभाऊ कॉलेज ने भी अलग से चैलेंज किया। दावा है – चुनाव नियमों का खुले आम उल्लंघन! 400 नए जोड़े गए वोटर्स (मतदाता) पर सवाल। इनमें सुप्रिया सुळे की बेटी रेवती सुळे, रोहित पवार की पत्नी कुंती पवार समेत कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल। याचिका में मांग – इन 400 को हटाओ, मतदाता लिस्ट ठीक करो, चुनाव रद्द करो और पारदर्शिता के लिए ऐडमिनिस्ट्रेटर बिठाओ!क्या है पूरा मामला? टाइमलाइन से समझें ड्रामाMCA ने चुनाव घोषित किया, उम्मीदवारों ने फॉर्म भरे।24 अक्टूबर को चुनाव अधिकारी ने फाइनल कैंडिडेट लिस्ट जारी की।पुराने सदस्य श्रीपाद हळबे समेत कईयों ने आपत्ति दर्ज की – लेकिन अफसरों ने बिना वजह रिजेक्ट कर दिया!नतीजा? हाईकोर्ट पहुंचे, और चुनाव पर स्टे!अब सस्पेंस: कोर्ट का अगला फैसला क्या? MCA में सियासत की घुसपैठ रुकेगी या और बवाल? वीडियो अपडेट्स के लिए चैनल सब्सक्राइब करें, लाइक-शेयर जरूर करें!
