राजनीति

जलगांव में वोटरों को पैसे बांटे? महिलाओं को बंद करके रखा…!

           जलगांव: महानगरपालिका चुनाव के प्रचार के दौरान जलगांव के वार्ड नंबर 11 में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवार संतोष पाटील और पूर्व महापौर ललित कोल्हे पर गंभीर आरोप लगे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार कैलास हटकर ने दावा किया कि इनके इशारे पर वार्ड की महिला मतदाताओं को पैसे बांटे गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिलाओं को नकद राशि देते दिखाया गया है, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए हटकर ने हंगामा मचाया।हटकर ने आगे आरोप लगाया कि प्रचार के लिए बुलाई गई महिलाओं को एक जगह बंद करके रखा गया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई। प्रचार के दौरान घर-घर जाकर प्रचार की छूट मिलने के बावजूद पर्चे बांटने पर रोक है, ऐसे में महायुती उम्मीदवारों पर वोटरों को पैसे लुभाने का इल्जाम लगा है।सरिता कोल्हे का खंडन: पूर्व महापौर ललित कोल्हे की पत्नी और शिवसेना महिला आगाडी प्रमुख सरिता कोल्हे ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई गई महिलाएं बचत गट से जुड़ी हैं, जिन्हें उनके काम की मजदूरी दी जा रही थी। इस क्षण का वीडियो गलत तरीके से एडिट कर पैसे बांटने का रंग दिया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं को गड़बड़ी न हो, इसलिए थोड़ा-थोड़ा करके बाहर बुलाया गया था, न कि बंद किया गया। कोल्हे ने इसे राजनीतिक बदनामी का हथकंडा बताते हुए कहा कि सुशिक्षित उम्मीदवार ऐसा कतई नहीं कर सकता।इस पूरे मामले से वार्ड 11 की लड़ाई गरम हो गई है। वायरल वीडियो और आरोप-प्रत्यारोप से मतदाओं में भ्रम का माहौल है। अब चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!