राजनीति

जलगांव नगर निगम चुनाव परिणाम 2026: महायुति का दबदबा बरकरार, अधिकांश वार्डों में बढ़त, कौन बनेगा किंगमेकर?

👉 नतीजों से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए बने रहें।

         खानदेश की सबसे अहम मानी जाने वाली जलगांव महानगरपालिका चुनाव 2026 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होते जा रहे हैं। गुरुवार 15 जनवरी 2026 को हुए मतदान के बाद आज 16 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसमें शुरुआती रुझानों में महायुति (भाजपा–शिवसेना शिंदे गुट) का दबदबा साफ दिखाई दे रहा है।
        जलगांव मनपा की कुल 75 सीटों में से 63 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि 12 सीटें पहले ही निर्विरोध घोषित हो चुकी थीं। इनमें भाजपा की 6 और शिवसेना (शिंदे गुट) की 6 सीटें शामिल हैं। शहर में कुल 53.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
🔹 शुरुआती रुझानों में महायुति आगे
मतगणना के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश वार्डों में महायुति के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट ने कई अहम वार्डों में बढ़त या जीत दर्ज कर ली है।
🔹 प्रमुख वार्डों का हाल
वार्ड क्रमांक 15: भाजपा उम्मीदवार और मंत्री गिरीश महाजन के करीबी सहयोगी अरविंद देशमुख विजयी।
वार्ड क्रमांक 11: महायुति के सभी उम्मीदवार विजयी/आगे।
शिवसेना शिंदे गुट के ललित विजय कोल्हे, सिंधुताई विजय कोल्हे,
डॉ. अमृता चंद्रकांत सोनवणे,
संतोष मोतीराम पाटील।
वार्ड क्रमांक 13: महायुति के सभी उम्मीदवार आगे।
वार्ड क्रमांक 18: शिवसेना शिंदे गुट के दोनों उम्मीदवार आगे।
‘बी’ से नलुबाई तुलसीदास सोनवणे,
‘सी’ से अनिता सुरेश भापसे।
वार्ड क्रमांक 19: भाजपा के राजेंद्र घुगे विजयी।
वार्ड क्रमांक 5: भाजपा के पूर्व महापौर नितीन लढ्ढा करीब 650 वोटों से आगे।
वार्ड क्रमांक 4: महायुति उम्मीदवार पियूष ललित कोल्हे लगभग 800 वोटों से आगे, समर्थकों में जश्न।
वार्ड क्रमांक 12: गायत्री राणे और नितीन बरडे आगे।
वार्ड क्रमांक 13: भाजपा उम्मीदवार सुरेखा तायडे शुरुआती दौर में 548 वोटों से आगे।
वार्ड क्रमांक 14: भाजपा के सुनील महाजन और जयश्री महाजन आगे।
🔹 राजनीतिक तस्वीर हो रही साफ
लगातार मिल रहे रुझानों से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि जलगांव महानगरपालिका में महायुति मजबूत स्थिति में है। हालांकि, अंतिम नतीजों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि बहुमत का आंकड़ा कौन छूता है और अगर त्रिशंकु स्थिति बनी, तो किंगमेकर की भूमिका कौन निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!