भव्य धरना-जेल भरो आंदोलन

जलगांव में वक्फ कानून 2025 के खिलाफ भयंकर तेज समर्थन के साथ भव्य धरना-जेल भरो आंदोलन तयजलगांव, 9 अक्टूबर 2025 – ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मार्गदर्शन में जलगांव की “वक्फ बचाओ समिति” द्वारा 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले धरना और जेल भरो आंदोलन को जनसमूह का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। समिति ने वक्फ कानून 2025 को मुस्लिम समुदाय की धार्मिक संपत्तियों, मस्जिदों, मदरसों व कब्रिस्तान पर हमला करार देते हुए तत्काल इसे रद्द करने की मांग जोरशोर से की है।समिति के मुफ्ती खालिद, फारूक शेख, हाफिज रहीम पटेल, अनीस शाह और मौलाना गुफरान शेख ने धरणगांव, एरंडोल और पालधी में जनसंपर्क कर व्यापक जनसहयोग जुटाया। वहां के इमाम, युवा और समाजसेवी आंदोलन के लिए पूरी तरह उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, “यह कानून हमारी आस्था और वक्फ की सुरक्षा पर बड़ा खतरा है।”फारूक शेख ने स्पष्ट किया कि 27 अक्टूबर का धरना पूर्णतया शांतिपूर्ण रहेगा, इसके बाद जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। मुफ्ती खालिद ने सभी समाज वर्गों से अपील की है कि वे भारी संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक संघर्ष को सफल बनाएं।जलगांव से उठता यह संघर्ष, वक्फ की आन-बान-शान की रक्षा के लिए एक तूफान की तरह पूरे राज्य में गूंजने जा रहा है।




