महाराष्ट्र में जलगांव का जलवा! ‘टॉप 14’ में मारी ग्रैंड एंट्री, अब ‘टॉप 5’ पर नजर
प्रशासनिक सुधारों में जलगांव जिला कलेक्टर कार्यालय और जिला परिषद ने राज्य स्तर पर गाड़े झंडे

जलगांव:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए शुरू किए गए ‘150 दिनों के विशेष कार्यक्रम’ के अंतर्गत जलगांव जिले ने पूरे राज्य में अपना मान बढ़ाया है। कड़े मूल्यांकन और प्रशासनिक कामकाज की गहन जांच के बाद, राज्य के सबसे उत्कृष्ट ‘टॉप 14’ कार्यालयों में जलगांव जिला कलेक्टर कार्यालय और जिला परिषद ने शानदार एंट्री की है। अब सबकी नजरें 26 जनवरी को आने वाले अंतिम परिणामों पर टिकी हैं, जहां जलगांव का मुकाबला ‘टॉप 5’ में जगह बनाने के लिए होगा।
ई-गवर्नेंस और सेवा गारंटी में दिखाया दम
प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता, ई-गवर्नेंस का प्रभावी उपयोग और ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के सख्त कार्यान्वयन के उद्देश्य से यह 150 दिनों का अभियान चलाया गया था। मंत्रालय और क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों को 10 जनवरी 2026 तक अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का ‘टारगेट’ दिया गया था। इस समय सीमा के बाद जब वरिष्ठ स्तर पर कार्यों का मूल्यांकन हुआ, तो जलगांव जिले ने बाजी मार ली।
विभागीय स्तर पर भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
26 जनवरी को होगा ‘अग्निपरीक्षा’ का फैसला
अब पूरे प्रशासनिक अमले और जिले की जनता की उत्सुकता 26 जनवरी 2026 को घोषित होने वाले अंतिम नतीजों पर है। पिछले पांच महीनों में जलगांव प्रशासन ने जिस रफ्तार से काम किया है, उसे देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को पूरा विश्वास है कि जलगांव राज्य के ‘टॉप 5’ सर्वश्रेष्ठ जिलों में अपनी जगह जरूर बनाएगा।


