क्राइम

कानपुर में इंसानियत शर्मसार सरकारी हैंडपंप से पानी पीने पर दलित पिता-पुत्र के साथ कथित अमानवीय व्यवहार

जातीय भेदभाव के आरोपों से गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी पीने को लेकर दलित पिता और उसके मासूम पुत्र के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने पहले जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, फिर पिता-पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप यह भी है कि दोनों को अपमानित करते हुए थूक चटाया गया तथा जूतों से पानी पिलाया गया। घटना के दौरान लाठी-डंडों से हमला किए जाने से पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी पसलियां टूट गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना ने एक बार फिर समाज में जातीय भेदभाव और मानवाधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!