शैक्षणीक

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर! 15 जून नहीं, अब 26 जून से खुल सकते हैं स्कूल — सरकार के बड़े संकेत

महाराष्ट्र में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। खासकर विदर्भ क्षेत्र में पड़ रही खतरनाक हीट वेव को देखते हुए राज्य सरकार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
महाराष्ट्र सरकार में गृहराज्यमंत्री Pankaj Bhoyar ने संकेत दिए हैं कि अगर 10 जून के बाद भी विदर्भ में गर्मी का प्रकोप जारी रहा,
तो 15 जून से खुलने वाले स्कूल अब सीधे 26 जून से शुरू किए जा सकते हैं।  विदर्भ बना आग का गोला मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ में तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
चंद्रपुर जिले का ब्रह्मपुरी इस समय देश का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नागपुर और यवतमाल में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है  प्रशासन ने लोगों से दोपहर में घर से बाहर न निकलने की अपील की है. छात्रों की सुरक्षा पर सरकार का फोकस मंत्री पंकज भोयर ने कहा कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है
इसलिए शालेय शिक्षण विभाग जल्द ही बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेगा और उसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि नागपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अब सुबह के सत्र में आयोजित की जाएंगी और परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
प्री-प्राइमरी स्कूलों पर भी सरकार सख्त ..सरकार अब राज्य के सभी प्री-प्राइमरी स्कूलों का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी में है।  इसके लिए नया “प्री-प्राइमरी स्कूल रजिस्ट्रेशन एक्ट” लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मसौदा फिलहाल विधि एवं न्याय विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!