राजनीति

महा-ब्रेकिंग: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके को ‘जान से मारने की धमकी’!

4 दिन में बटोरे 1.8 करोड़ फॉलोअर्स; सोशल मीडिया किंग के घर पर पुलिस तैनात!

​छत्रपती संभाजीनगर: NEET पेपर लीक विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा डिजिटल तूफान आया जिसने सरकार की नींद उड़ा दी। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के एक बयान पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janata Party) बनाने वाले युवा अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।
​सिर्फ 4 दिन में रचा इतिहास!
​अभिजीत ने जैसे ही इंस्टाग्राम और ट्विटर पर यह पेज शुरू किया, महज 4 दिनों में 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ गए, जो गुरुवार आधी रात तक 1 करोड़ 82 लाख पार कर गए। इस मंच से सरकार पर तीखे तंज कसे गए, जिसके बाद अभिजीत को धमकी भरे मैसेज आने लगे। अभिजीत ने खुद इस धमकी का स्क्रीनशॉट ट्वीट कर सनसनी मचा दी।
​पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने कहा:
“अभिजीत और उनकी पार्टी को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता और आक्रोश है। घर के पास कोई हिंसक प्रतिक्रिया न हो, इसलिए सुरक्षा तैनात की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।”
​ अमेरिका में बैठकर हिलाया देश, रो पड़ी माँ!
​कौन है अभिजीत? 29 सितंबर 1995 को जन्मे अभिजीत पुणे से मास कम्युनिकेशन के बाद 3 साल ‘आम आदमी पार्टी’ से जुड़े रहे। फिलहाल, वे 2023 से अमेरिका (MS की पढ़ाई के लिए) में हैं और वहीं से यह तूफ़ान चला रहे हैं। उनके माता-पिता छत्रपती संभाजीनगर में रहते हैं।
​बचपन से ही बागी: माँ अनिता दीपके ने बताया कि अभिजीत जब 8वीं में था, तभी अन्ना हजारे आंदोलन की टोपी पहनकर सड़कों पर उतर गया था।
​”हमें डर लग रहा है…”
बेटे की जान को खतरा देख माँ भावुक हो गईं। उन्होंने कहा— “वह जन्म से ही बागी है, जो ठान लेता है वही करता है। आज की राजनीति बहुत गंदी है, हमें उसकी सुरक्षा की चिंता है।”
​सोशल मीडिया से उठी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की यह चिंगारी अब देश की राजनीति में क्या नया मोड़ लाएगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!