क्राइम

जळगांव में ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई

2 ट्रैक्टर जब्त, विधि संघर्षग्रस्त बालक समेत 2 गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार

जळगांव : किसानों की खेती का मुख्य सहारा बने ट्रैक्टर चोरी कर इलाके में दहशत फैलाने वाले गिरोह का जळगांव स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने पर्दाफाश कर दिया है। एरंडोल क्षेत्र में हुई दो ट्रैक्टर चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने करीब 3 लाख 25 हजार रुपये कीमत के दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में विखरण निवासी विकी देवरे सहित एक विधि संघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
पिछले कुछ दिनों से एरंडोल पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। लगातार हो रही चोरियों से किसानों में डर और चिंता का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे ने स्थानीय अपराध शाखा को समानांतर जांच के निर्देश दिए थे।
स्थानीय अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल गायकवाड के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर एरंडोल तालुका के विखरण गांव में छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध विकी देवरे और एक बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
जांच में सामने आया कि इस चोरी में गणेश भिकन गोसावी और प्रवीण भाईदास कोळी (दोनों निवासी विखरण) का भी हाथ है। पुलिस ने चोरी के दो ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं, लेकिन दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविता नेरकर और डीवाईएसपी विनायक कोते के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में पीआई राहुल गायकवाड के साथ पीएसआई जितेंद्र वल्टे, संदीप पाटील, प्रवीण मांडोळे, हरीलाल पाटील, राहुल कोळी, महेश पाटील, सागर पाटील, भूषण शेलार और बाबासाहेब पाटील की टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!